Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनाव आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, टीएमसी का राज्यसभा से वॉकआउट

चुनाव आयोग द्वारा कल रविवार को बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के अंदर मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को उनके पदों से हटा दिये जाने से टीएमसी आगबबूला है.
Advertisement
Advertisement
  • बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है
  • टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग के फैसले का मुद्दा उठाया.
  • टीएमसी सांसद ने कहा, हम सदन की कार्यवाही में बाधा डालना नहीं चाहते.

New Delhi : चुनाव आयोग द्वारा कल रविवार को बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के अंदर मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को उनके पदों से हटा दिये जाने से टीएमसी आगबबूला है.

 

आयोग ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक दोनों अधिकारी चुनाव संबंधी कार्य में शामिल नहीं होंगे.आयोग ने नंदिनी चक्रवर्ती को हटाते हुए 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दुश्मंत नारियाला को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है.

 

 

 

साथ ही 1997 बैच की अधिकारी संघमित्रा घोष  राज्य की नयी गृह सचिव बनायी गयी है. आयोग ने दोनों अधिकारियों को आज सोमवार दोपहर तीन बजे तक कार्यभार संभालने का आदेश दिया है.

 

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है.इसके तहत आयोग को प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति का विशेष अधिकार मिलता है.

 

 

 

आज सोमवार को राज्यसभा में शून्यकाल  शुरू होने से पूर्व टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग के फैसले का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि हम सदन की कार्यवाही में बाधा डालना नहीं चाहते. चुनाव आयोग पर बरसते हुए कहा कि रात के अंधेरे में मुख्य सचिव, गृह सचिव  हटा दिये.

 

कहा कि चुनाव आयोग के पास यह अधिकार भी है. डेरेक ने कहा, लेकिन आयोग के  फैसले के खिलाफ प्रोटेस्ट करते हुए सदन की कार्यवाही से दिनभर के लिए हम वॉकआउट कर रहे हैं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही