Search

 
 
 

कोलकाता में एलपीजी-सीएनजी संकट को लेकर टीएमसी की रैली, ममता ने मोदी सरकार को घेरा

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में एलपीजी और सीएनजी संकट को लेकर आयोजित विरोध रैली में शामिल हुईं.
 

Kolkata : पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में एलपीजीऔर सीएनजी संकट को लेकर आयोजित विरोध रैली में शामिल हुईं. 

 

 

 रैली दोपहर बाद शाम चार बजे मध्य कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर से शुरू हुई, खबर है कि रैली का समापन एस्प्लेनेड स्थित डोरिना क्रॉसिंग पर होगा, रैली में ममता बनर्जी के साथ पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी सहित अन्य नेता शामिल हुए.

 

बता दें कि  रैली के संदर्भ में पोस्टर- बैनर लगाये गये हैं. पोस्टर में लिखा है कि खाना पकाने की गैस की बढ़ती कीमतों और वाणिज्यिक गैस आपूर्ति के संबंध में केंद्र सरकार के जल्दबाजी भरे फैसलों के कारण आम जनता को हो रही परेशानी के विरोध में  रैली  का आयोजन किया जा रहा है.

 

इससे पहले  12 मार्च, गुरुवार को ममता ने  केंद्र की मोदी सरकार के विदेश नीति संबंधी निर्णयों की  आलोचना की थी. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही