Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा : केसी वेणुगोपाल की स्पीकर से आठ सांसदों का निलंबन समाप्त करने की मांग

निलंबित सांसदों में कांग्रेस के मणिकम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी,अमरिंदर सिंह राजा वारिंग  सहित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एस. वेंकटेशन भी शामिल हैं.
Advertisement
Advertisement
  • लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सांसदों को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए.
  • निलंबित सांसद संसद परिसर के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
  • सांसदों ने सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचाते हुए आसन की ओर कागज फेंके थे.

New Delhi : लोकसभा में जारी बजट सत्र  के दौरान आज सोमवार को कांग्रेस ने आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन का मुद्दा उठाया. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने अध्यक्ष से मांग की कि निलंबित किये गये आठों सांसद बाहर धरने पर बैठे हुए हैं,उनका निलंबन समाप्त किया जाना चाहिए.

 

 

कांग्रेस नेता ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष गुहार लगाई कि इस विषय पर जल्द फैसला लिया जाना चाहिए. अपने जवाब में ओम बिरला ने कहा कि सदन के पदाधिकारियों पर सदन के भीतर चर्चा नहीं की जा सकती. कहा कि प्रक्रिया के अनुसार ही इसका समाधान किया जा सकता है.

 

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सांसदों को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए. उनका निलंबन समाप्त होना चाहिए.जान लें कि विपक्षी दलों ने पिछले सप्ताह भी सरकार और लोकसभा अध्यक्ष से आठ सांसदों का निलंबन समाप्त करने की गुहार लगाई थी.  

 

विपक्ष के अनुसार यह विषय लोकतांत्रिक अधिकारों के अंतर्गत आता है.सांसदों को सदन की कार्यवाही में भाग लेने का अवसर मिलना चाहिए.याद करें कि बजट सत्र के पहले चरण में 3 फरवरी को सदन में हंगामा करने के कारण इन आठ विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया था.

 

इन सांसदों ने सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचाते हुए आसन की ओर कागज फेंके थे. इसे सदन की अवमानना मानते हुए बजट सत्र की शेष अवधि के लिए इन सासंदों निलंबित कर दिया गया था.

 

निलंबित सांसदों में कांग्रेस के मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले और किरण कुमार रेड्डी शामिल  सहुत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एस. वेंकटेशन भी शामिल हैं.

 

निलंबित किये जाने के बाद से निलंबित सांसद संसद परिसर के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. संसद की कार्यवाही के समय वे  विरोध प्रदर्शन करते हैं.   

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही