Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BJP का कांग्रेस ऑफिस घेराव नाकामियों से ध्यान भटकाने की कोशिश : कांग्रेस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के पार्टी कार्यालय घेराव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी ने कहा है कि यह आंदोलन नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की नाकामियों और जनविरोधी नीतियों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के पार्टी कार्यालय घेराव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी ने कहा है कि यह आंदोलन नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की नाकामियों और जनविरोधी नीतियों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है.

 

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा पिछले 12 वर्षों से केंद्र की सत्ता में है. लेकिन महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं और सरकारी संस्थानों के दुरुपयोग जैसे मुद्दों पर जवाब देने के बजाय विपक्ष को निशाना बना रही है.

 

कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा के घेराव कार्यक्रम का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मजबूती से जवाब दिया. पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता बारिश में भी कांग्रेस कार्यालय के बाहर डटे रहे और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने चंदा चोर वापस जाओ, छात्रों की हत्यारी सरकार शर्म करो और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा यह भ्रम न पाले कि कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कर वह कांग्रेस की आवाज दबा सकती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संघर्ष का रहा है और पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता दबाव में आने वाला नहीं है.

 

उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए. युवाओं के लिए रोजगार, पेपर लीक, महंगाई और किसानों से किए गए वादों पर सरकार जवाब देने से बच रही है. इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस को निशाना बनाया जा रहा है.

 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने की राजनीति कर रही है. पार्टी ने कहा कि कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी और भाजपा की हर अलोकतांत्रिक कार्रवाई का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही