Search

 
 
 

भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान शुरू, अमित शाह ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया. उनकी पत्नी भी वहां मौजूद थी. अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तस्वीरें पोस्ट की हैं.
 

New Delhi : भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान आज 13 अगस्त से शुरू हो गया. अभियान 15 अगस्त तक चलेगा. अभियान के तहत केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के शासन वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने आवासों व कार्यालयों में तिरंगा फहराया.

 

 

 

 

 

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया. उनकी पत्नी भी वहां मौजूद थी. अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तस्वीरें पोस्ट की हैं.  

 


शाह ने लिखा, आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा फहराया. लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है.

 

अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस आजाद भारत का सपना साकार किया था, उसे विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं.

 

 

जान लें कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों और कार्यस्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.  अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा है.पहल के अंतर्गत स्वच्छता पर भी जोर दिया जा रहा है,

 

पीएम मोदी ने  देशवासियों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है. नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपनी तस्वीरें और सेल्फी  वेबसाइट पर साझा करें.

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास पर तिरंगे के साथ सेल्फी ली.  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत भोपाल में अपने आवास पर तिरंगा फहराया.

 

इसके अलावा हर घर तिरंगा अभियान के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिल्ली में  तिरंगा बाइक रैली निकाली गयी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही