Search

 
 
 

भाजपा की राजनीति धर्म के नाम पर वोट हासिल करने तक सीमित : कांग्रेस

Ranchi News: राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति धर्म के नाम पर वोट हासिल करने और सत्ता में बने रहने तक सीमित हो गई है. जनता को धार्मिक नारों और चुनावी दिखावे की नहीं, बल्कि महंगाई से राहत, रोजगार और सम्मानजनक जीवन की जरूरत है.
 
राकेश सिन्हा, कांग्रेस नेता

Ranchi News: दीपावली और छठ महापर्व से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करती है, जबकि सत्ता में आने के बाद आम जनता को महंगाई की मार झेलने के लिए छोड़ देती है.

इसे भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों से ठीक पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है. इसका असर छोटे दुकानदारों, होटल संचालकों, ठेला-खोमचा चलाने वालों और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा. 

 

राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति धर्म के नाम पर वोट हासिल करने और सत्ता में बने रहने तक सीमित हो गई है. जनता को धार्मिक नारों और चुनावी दिखावे की नहीं, बल्कि महंगाई से राहत, रोजगार और सम्मानजनक जीवन की जरूरत है.

 

उन्होंने कहा कि दीपावली पर दीप जलेंगे और छठी मैया की आराधना होगी, लेकिन महंगाई के खिलाफ जनता का आक्रोश भी बढ़ता रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही