Search

 
 
 

झारखंड में भाजपा का सेवा दूत अभियान 1 दिसंबर से

Ranchi News: प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सेवा दूतों को विधानसभा क्षेत्रों में केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि आम लोगों के बीच परिवार के सदस्य की तरह पहुंचना है. कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और आत्मीयता के भाव से जनता के साथ संबंध मजबूत करने चाहिए.
 
बीजेपी का प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

Ranchi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा देशव्यापी ‘सेवा दूत अभियान’ चलाने जा रही है. झारखंड में यह अभियान 1 से 25 दिसंबर तक सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में संचालित होगा. इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को रांची के धुर्वा स्थित मयूरवन बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. इसमें प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री मनोज तिग्गा और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय ने कार्यकर्ताओं को अभियान की रणनीति और जिम्मेदारियों की जानकारी दी.

 

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सेवा दूतों को विधानसभा क्षेत्रों में केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि आम लोगों के बीच परिवार के सदस्य की तरह पहुंचना है. कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और आत्मीयता के भाव से जनता के साथ संबंध मजबूत करने चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों और जरूरतमंदों के लिए किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाना अभियान की प्राथमिकता होगी.

इसे भी पढ़ें:

बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से 2029 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ अभी से जुटने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय टोली तैयार की जाए. प्रवास के दौरान जनता की समस्याओं, राज्य सरकार के प्रति नाराजगी और केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाई जाए. योजनाओं का लाभ किन लोगों तक पहुंचा है और कहां परेशानी आ रही है, इसका भी आकलन होना चाहिए.

 

राष्ट्रीय मंत्री मनोज तिग्गा ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जनसुनवाई, लाभार्थी संवाद, नशामुक्ति शिविर, स्वच्छता अभियान, सामुदायिक सहभागिता और सेवा शिविर जैसी गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अभियान से जुड़ी गतिविधियों के रिकॉर्ड के लिए सरल ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा.

 

पवन कुमार साय ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का क्षेत्र में प्रवास बेहद जरूरी है. पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा.

 

प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक समन्वयक नियुक्त होगा. अभियान के अंतिम दिन 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

 

कार्यशाला में रामगढ़ सड़क हादसे में मृत 13 लोगों और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की दिवंगत मां को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और विधानसभा समन्वयकों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही