Search

 
 
 

बेरोजगारी व महंगाई से ध्यान भटकाने की रणनीति है भाजपा के बयान : कांग्रेस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर सांप्रदायिक हिंसा की भाषा बोलने के आरोप को कांग्रेस ने पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है. प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि यह देश की वास्तविक समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने की एक सुनियोजित कोशिश है.
 

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर सांप्रदायिक हिंसा की भाषा बोलने के आरोप को कांग्रेस ने पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है. प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि यह देश की वास्तविक समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने की एक सुनियोजित कोशिश है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश को जोड़ने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और सभी धर्मों, जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलने का रहा है. स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक कांग्रेस ने एकता में विविधता के सिद्धांत को मजबूत किया है. इसके विपरीत भाजपा पर समाज में विभाजन पैदा करने वाले बयान देने का आरोप लगाया.

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए पर सवाल उठाना राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ है और देश की सबसे पुरानी पार्टी के योगदान का अपमान है. कांग्रेस ने हमेशा संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा की है.

 

कांग्रेस ने भाजपा से कहा कि वह अपने शासनकाल में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं और सामाजिक तनाव जैसे मुद्दों पर जवाब दे, बजाय इसके कि विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगाए जाएं.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस किसी भी प्रकार की हिंसा और सांप्रदायिकता का सख्ती से विरोध करती है. देश की ताकत उसकी विविधता और भाईचारे में है. भाजपा के कुछ नेताओं पर भड़काऊ बयान देने और फिर कांग्रेस पर आरोप लगाने का आरोप भी लगाया.

 

उन्होंने कहा कि देश को विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा की जरूरत है, लेकिन भाजपा इन मुद्दों से ध्यान हटाकर भावनात्मक विषयों को हवा दे रही है. कांग्रेस जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को उठाएगी और सकारात्मक राजनीति के जरिए देश को आगे बढ़ाने का काम करेगी.

 

कांग्रेस ने भाजपा को सलाह दी कि वह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में काम करें. लोकतंत्र में स्वस्थ संवाद जरूरी है और नफरत की राजनीति देश के लिए नुकसानदायक है. कांग्रेस ने कहा कि वह अपने सिद्धांतों पर कायम रहते हुए हर प्रकार की सांप्रदायिकता और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही