Search

 
 
 

संस्कृत ओलंपियाड में डीपीएस बोकारो का परचम, 92 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल

92 स्वर्ण पदक, 47 रजत व 26 कांस्य पदक के साथ स्कूल के 176 विद्यार्थियों ने शानदार कामयाबी हासिल की है. पांच छात्र-छात्राओं ने इंटरनेशनल रैंक 1, जबकि छह ने जोनल रैंक 1 हासिल किया है.
 
ओलंपियाड में सफल बच्चों के साथ प्राचार्य व अन्य.

Bokaro : अंतरराष्ट्रीय संस्कृत ओलंपियाड डीपीएस बोकारों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है. 92 स्वर्ण पदक, 47 रजत व 26 कांस्य पदक के साथ स्कूल के 176 विद्यार्थियों ने शानदार कामयाबी हासिल की है. पांच छात्र-छात्राओं ने इंटरनेशनल रैंक 1, जबकि छह ने जोनल रैंक 1 हासिल किया है.


जिन पांच छात्र-छात्राओं ने इंटरनेशनल रैंक 1 पाई है उनमें कक्षा 6 की आराध्या कुमारी, मानवी शेखर व शांभवी, कक्षा 9 के अनीश राज व 10वीं के अभिनव मंडल शामिल हैं. वहीं, जोनल रैंक 1 पाने वाले विद्यार्थियों में सातवीं के सात्विक रूपम द्विवेदी व सर्वज्ञ नारायण तथा कक्षा 8 से आदिरा दीप, नैन्सी कुमारी, प्रतीक राज एवं शताक्षी सिंह शामिल हैं.

 


विद्यालय में बुधवार को एसेंबली के दौरान प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने सभी टॉपरों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया. प्राचार्य ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. कहा कि देवभाषा संस्कृत समस्त भाषाओं की जननी है, जिसकी वैज्ञानिकता आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही