Search

 
 
 

सूर्या हांसदा प्रकरण और जमीन लूट के खिलाफ भाजपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन 11 को

Ranchi: सूर्या हांसदा प्रकरण और जमीन लूट के खिलाफ भाजपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन 11 सितंबर को होगा. सांसद आदित्य साहू ने कहा कि 11 सितंबर को 11 बजे भाजपा के हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सभी जिला मुख्यालयों एवं प्रखंड मुख्यालयों में प्रदर्शन करेंगे.  राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी और उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपेंगे.
 
  • सभी जिला मुख्यालयों और प्रखंड मुख्यालयों में होगा प्रदर्शन
  • राज्यपाल के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
  • रांची जिला मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे नेतृत्व

Ranchi: सूर्या हांसदा प्रकरण और जमीन लूट के खिलाफ भाजपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन 11 सितंबर को होगा. सांसद आदित्य साहू ने कहा कि 11 सितंबर को 11 बजे भाजपा के हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सभी जिला मुख्यालयों एवं प्रखंड मुख्यालयों में प्रदर्शन करेंगे. 


राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी और उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपेंगे. भाजपा का यह प्रदर्शन जनविरोधी,आदिवासी,दलित,पिछड़ा और महिला विरोधी हेमंत सरकार के खिलाफ है. पूरे प्रदेश में राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश है. एक साल के अंदर ही हेमंत सरकार जनता की नजरों से गिर चुकी है.


सीबीआइ जांच की मांग


साहू ने कहा कि जिस प्रकार से सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की हत्या फर्जी इनकाउंटर दिखाकर राज्य की पुलिस ने राज्य सरकार के इशारे पर किया है, इसकी सीबीआई जांच कराई जाए. 


आज केवल सूर्या हांसदा के परिजन ही नहीं बल्कि पूरे राज्य का आदिवासी समाज चाहता है कि हत्या की जांच सीबीआई से हो. एक ओर आदिवासी मूलवासी समाज के लोगों की हत्या हो रही है, वहीं दूसरी ओर रिम्स 2 के नाम पर आदिवासी समाज की जमीन लूटने की साजिश हेमंत सरकार रच रही है.


कौन कहां करेगा नेतृत्व


भाजपा के प्रदर्शन का नेतृत्व रांची मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे. कांके प्रखंड मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, धालभूम गढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन,सरिया में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,गिरिडीह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, रातु में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, अनगड़ा में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू नेतृत्व करेंगे. प्रदर्शन में सभी पार्टी पदाधिकारी, सांसद,विधायक,जन प्रतिनिधि, कार्यकर्ता शामिल होंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही