Search

 
 
 

IAS विनय चौबे की बेल पर अब 12 को सुनवाई, ACB देगा लिखित बहस

हजारीबाग DC रहते हुए सेवायत भूमि घोटाला करने के आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर हजारीबाग ACB कोर्ट में सुनवाई हुई. बुधवार की सुनवाई के दौरान ACB और बचाव पक्ष की ओर से बहस की गई.
 

Ranchi/Hazaribagh : हजारीबाग DC रहते हुए सेवायत भूमि घोटाला करने के आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर हजारीबाग ACB कोर्ट में सुनवाई हुई. बुधवार की सुनवाई के दौरान ACB और बचाव पक्ष की ओर से बहस की गई.

 

वहीं, ACB की ओर से लिखित बहस जमा करने के लिए समय देने का आग्रह किया जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने बचाव पक्ष यानि विनय चौबे के अधिवक्ता को लिखित जवाब का प्रतिउत्तर देने का निर्देश दिया है.

 

कोर्ट ने अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 12 सितंबर की तिथि निर्धारित की है. पिछली सुनवाई के दौरान ACB की ओर से डायरी जमा कर दी गई थी. विनय चौबे की ओर से अधिवक्ता शंकर बनर्जी ने बहस की. विनय चौबे ने जिस मामले में हजारीबाग ACB कोर्ट से बेल मांगी है उस मामले में अगस्त महीने प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

 

ACB ने इस संबंध में कांड संख्या 9/2025 दर्ज की है. इससे पहले विनय चौबे झारखंड शराब घोटाला मामले में भी आरोपी बनाए गए थे लेकिन तय समय के अंदर चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण उन्हें लाभ मिला और उन्हें शराब घोटाला केस में उन्हें जमानत मिल गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही