Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा का 10-14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा व स्वच्छता अभियान

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत कई गतिविधियों का आयोजन करने का निर्णय लिया है. इस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा और स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे.

 

कार्यक्रम की रूपरेखा

 

•    तिरंगा यात्रा : 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे.
•    स्वच्छता अभियान : 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं और युद्ध स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा.
•    हर घर तिरंगा : 13 से 15 अगस्त तक कार्यकर्ताओं द्वारा घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया जाएगा.

 

विभाजन विभीषिका दिवस

 

•    14 अगस्त : पार्टी द्वारा विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा, जिस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को भारत के विभाजन के कारण हुई विभीषिका के बारे में जागरूक करना है.

•    3 से 5 अगस्त : विभिन्न जिलों में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें प्रदेश के नेता शामिल होंगे.
•    6 से 10 अगस्त : मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी.

 

प्रमुख नेताओं की भागीदारी

 

•    प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी : 3 अगस्त को रांची महानगर की बैठक में शामिल होंगे.
•    संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह : 5 अगस्त को रामगढ़ की बैठक में शामिल होंगे.
•    प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह : 4 अगस्त को लातेहार में कार्यशाला में शामिल होंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही