Search

 
 
 

कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा पिछड़ा विरोधी : आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस फिर से पिछड़ा समाज का हितैषी बनने का दिखावा कर रही है.
 

Ranchi : भाजपा प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस फिर से पिछड़ा समाज का हितैषी बनने का दिखावा कर रही है. जबकि कांग्रेस पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा पिछड़ा विरोधी है.

 

पिछड़ों का विरोध कांग्रेस पार्टी के डीएनए में शामिल है. ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसने पिछड़ा वर्ग आयोग को कभी भी संवैधानिक दर्जा नहीं दिया. मंडल कमीशन की रिपोर्ट को वर्षों तक ठंडे बस्ते में डाल दिया. जिसे वीपी सिंह की सरकार ने लागू किया. एक परिवार को महिमा मंडित करने में अनेक विद्वान और जनाधार वाले पिछड़े नेताओं को कांग्रेस पार्टी ने बार-बार अपमानित किया.

 

पिछड़ों की हितैषी बनने का नाटक कर रही

 

आज कांग्रेस पार्टी पिछड़ों की हितैषी बनने का नाटक कर रही है. जबकि कांग्रेस समर्थित हेमंत सरकार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया बिना पिछड़ा समाज के आरक्षण के संपन्न हुए.

 

कांग्रेस पिछड़ों के आरक्षण को मुस्लिम समाज के लिए आरक्षित कर रही है, और झारखंड में पिछड़ों के हित की बात कर रही. यह तो साफ तौर पर उसकी नियत को दिखाता है. आज तक राज्य सरकार ने ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जो आरक्षण के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए पहली संवैधानिक जरूरत है.

 

भाजपा सरकार पिछड़ों के कल्याण के लिए समर्पित

 

भाजपा सरकार पिछड़ों के कल्याण केलिए समर्पित है. आज पिछड़ा समाज से आने वाले गरीब का बेटा भारत का प्रधानमंत्री है. उनके कैबिनेट में दर्जनों मंत्री पिछड़े समाज से हैं. पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मोदी सरकार ने ही दिया. कांग्रेस को अगर पिछड़ों की चिंता है तो राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण दिलाना सुनिश्चित करे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही