Search

 
 
 

Giridih News: JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस

झारखंड लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितता के विरोध में मंगलवार की शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यों ने गिरिडीह में मशाल जुलूस निकाला.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Giridih: झारखंड लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितता के विरोध में मंगलवार की शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यों ने गिरिडीह में मशाल जुलूस निकाला. 

Uploaded Image

झंडा मैदान से शुरू हुआ जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए टावर चौक पर समाप्त हुआ, जहां एक सभा में राज्य सरकार और आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. 

इसे भी पढ़ें: 

जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि JPSC की परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और इससे लाखों युवा असंतोष में हैं. 

 

उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव है और सरकार युवाओं के हितों की उपेक्षा कर रही है. चंद्रवंशी ने चेतावनी दी कि युवाओं के अधिकारों व पारदर्शी भर्ती की मांग के लिये भाजयुमो सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगा.

 

भाजपा नेता संजीत सिंह गुड्डू ने कहा कि JPSC से जुड़े मामलों पर युवाओं के मन में अनेक प्रश्न हैं, जिनका जवाब सरकार और आयोग को देना आवश्यक है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 22 जुलाई को रांची स्थित JPSC कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लें. 

 

भाजयुमो ने राज्यव्यापी आंदोलन की रूपरेखा के तहत 21 जुलाई को सभी जिलों में मशाल जुलूस निकालने तथा 22 जुलाई को रांची में "चलो JPSC घेरते हैं" अभियान के तहत आयोग कार्यालय घेराव का कार्यक्रम घोषित किया है. 

 

गिरिडीह में आयोजित मशाल जुलूस के समापन पर कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही