Search

 
 
 

प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर भाजयुमो करेगा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष शशांक राज ने रांची स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी.
 

Ranchi: भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष शशांक राज ने रांची स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी.

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का यह जन्मदिन पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है. इसी क्रम में भाजयुमो झारखण्ड विभिन्न सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन करेगा. प्रेस वार्ता के दौरान 'नमो युवा रन' का पोस्टर और विशेष टी-शर्ट का लोकार्पण भी किया गया.

 

शशांक राज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा. साथ ही प्रदेश और मंडल स्तर पर भी रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे. नमो युवा रन का आयोजन देशभर के 75 शहरों में किया जाएगा. झारखंड में यह कार्यक्रम रांची, जमशेदपुर और धनबाद में होगा.

 

दौड़ का आयोजन 21 सितम्बर को किया जाएगा. प्रतिभागियों का पंजीकरण 20 सितम्बर तक किया जा सकेगा. इस मैराथन का उद्देश्य नशामुक्त झारखंड का संदेश देना है. रांची में दौड़ की शुरुआत मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से होगी और समापन जयपाल सिंह स्टेडियम में होगा.

 

शशांक राज ने कहा कि युवा मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस आयोजन से युवाओं में सेवा भाव, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज का संदेश जाएगा.

 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम सिन्हा, अजातशत्रु, प्रिंस कुमार, रोमित नारायण सिंह, आईपीएल क्रिकेटर मोनू सिंह और नागपुरी अभिनेता रमन गुप्ता उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही