Search

काला बिल्ला विवाद: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने कहा – ये अनुशासनहीनता

Ranchi: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने काला बिल्ला पहनकर विरोध करने के मामले में स्पष्ट आदेश जारी किया है. एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली थी कि रांची शाखा के सचिव संजय पासवान द्वारा हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज टंडन और थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद के बीच विवाद को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध करने का आह्वान किया गया था.
 
आदेश में कहा गया है कि एसोसिएशन के नियमों के अनुसार, काला बिल्ला लगाकर विरोध करने का निर्णय राज्य प्रतिनिधि सभा द्वारा लिया जाता है. ऐसे में किसी शाखा सचिव द्वारा व्यक्तिगत निर्णय लेते हुए पुलिसकर्मियों को निर्देशित करना नियमों के विरुद्ध है. 

कुछ कर्मियों द्वारा काला बिल्ला लगाए जाने को एसोसिएशन ने अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है. पुलिसकर्मियों को सूचित किया गया है कि जब तक विधिवत प्रक्रिया के तहत कोई निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक इस तरह के संवेदनशील विरोध कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखें. साथ ही रांची शाखा के सचिव द्वारा सोशल मीडिया पर जारी बयान को निरस्त करने की बात भी कही गई है.

यह आदेश एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा पत्र से जारी किया गया है और इसकी प्रति सभी सभापति, सचिव, क्षेत्रीय/प्रक्षेत्रीय पदाधिकारियों और केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों को भेजी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही