Search

 
 
 

काला बिल्ला विवाद: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने शाखा रांची के सचिव को किया निलंबित

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन में काला बिल्ला लगाकर विरोध के आह्वान के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने पत्र जारी करते हुए शाखा–रांची के सचिव संजय कुमार पासवान को उनके पद से निलंबित कर दिया है.
 

Ranchi : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन में काला बिल्ला लगाकर विरोध के आह्वान के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने पत्र जारी करते हुए शाखा–रांची के सचिव संजय कुमार पासवान को उनके पद से निलंबित कर दिया है.

 

एसोसिएशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी कि झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनोज टंडन एवं थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद के बीच विवाद को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध करने का आह्वान किया गया था. इसके तहत पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए काला बिल्ला लगाया गया, जो एसोसिएशन के नियमों के विरुद्ध पाया गया.

 

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि काला बिल्ला पहनकर विरोध करने का निर्णय राज्य प्रतिनिधि सभा द्वारा लिया जाता है, न कि किसी शाखा स्तर पर व्यक्तिगत रूप से. इसे अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता और संगठन की गरिमा के प्रतिकूल माना गया है.

 

केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए शाखा रांची के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही