Search

गैस की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगीः रामगढ़ डीसी

डीसी ने इंडियन ऑयल (इंडेन), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) सहित अन्य गैस एजेंसियों से गैस की आपूर्ति के बारे में जानकारी ली. उन्होंने एजेंसियों को गैस स्टॉक व  वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए. कहा कि गैस की कालाबाजारी व वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
 
अधिकारियों व गैस एजेंसियों के साथ बैठक करते डीसी ऋतुराज.

Ramgarh : रामगढ़ जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को बैठक हुई. बैठक में अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में गैस आपूर्ति की वर्तमान स्थिति एवं आवश्यकताओं की समीक्षा की गई.

डीसी ने इंडियन ऑयल (इंडेन), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) सहित अन्य गैस एजेंसियों से गैस की आपूर्ति के बारे में जानकारी ली. उन्होंने एजेंसियों को गैस स्टॉक व  वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए. कहा कि गैस की कालाबाजारी व वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उन्होंने शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के गैस कनेक्शन के आवेदनों व सिलेंडर की आपूर्ति की समीक्षा करते हुए संबंधित गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों को समय सीमा के भीतर निबटाएं. ताकि किसी को भी परेशानी नहीं हो. उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिले में संचालित सभी गैस एजेंसियों का दो दिनों के भीतर निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट समर्पित करें. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही