Search

चाईबासा में LPG की कालाबाजारी, एसडीओ की छापेमारी में 14 सिलेंडर जब्त

छापेमारी में दुकान से 14 सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 10 भरे हुए और 4 खाली थे. टीम ने बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने के लिए उपयोग किए जाने वाले नोजल व अन्य उपकरण भी जप्त किए हैं. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के लिखित प्रतिवेदन पर दुकानदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई.
 
दुकान में छापेमारी करने पहुंचे एसडीओ व अन्य.

Shambhu Kumar 

Chaibasa : चाईबासा में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की सूचना पर एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो के नेतृत्व में शनिवार को शहर के मधुबाजार स्थित एक गल्ला दुकान में छापेमारी की गई. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. प्रशासन को अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और छोटे सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग की शिकायत मिली थी.

छापेमारी में दुकान से 14 सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 10 भरे हुए और 4 खाली थे. टीम ने बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने के लिए उपयोग किए जाने वाले नोजल व अन्य उपकरण भी जप्त किए हैं. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के लिखित प्रतिवेदन पर दुकानदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई.

एसडीओ ने कहा है कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी व अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे. छापेमारी में मुख्य रूप से सदर सीओ उपेंद्र कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सदर थाना प्रभारी व पुलिस जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही