Amit Kumar
Nowamundi : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के बड़ाजामदा बाजार में चोरों ने शुक्रवार की रात दो मोबाइल दुकानों को निशाना बनाया. दुकानों का ताला तोड़कर करीब 30 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन की चोरी कर ली. इस वारदात के बाद से बाजार के दुकानदारों में भय व आक्रोश का माहौल है.
बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि पिछले एक महीने से क्षेत्र में लगातार छोटी-बड़ी चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं. चोर विशेष रूप से मोबाइल दुकानों को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि एक दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा था.
प्रारंभिक जांच में यह जानकारी मिली है कि इन घटनाओं में पड़ोसी राज्य ओडिशा से आने वाले कुछ नाबालिग शामिल हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि नशे की लत के कारण ये बच्चे इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच में तेज कर दी है. चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment