Search

 
 
 

Bokaro News: बोकारो में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल 15 जुलाई को

15 जुलाई को बोकारो के दो जगहों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन के दौरान पूरे बोकारो में ब्लैक आउट रहेगा.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: 15 जुलाई को बोकारो के दो जगहों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन के दौरान पूरे बोकारो में ब्लैक आउट रहेगा. इसकी जानकारी देते हुए बोकारो के एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य युद्ध की स्थिति में प्रशासन किस तरह से अपना काम करेगा या बोकारो के लोग युद्ध के दौरान कैसे सुरक्षित रहेंगे इस पर प्रकाश डाला जाएगा.

Uploaded Image

उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल शाम 7:00 बजे शुरू होगा. उस वक्त सायरन बजेगा तथा पूरा ब्लैक आउट हो जाएगा. उन्होंने बोकारो के लोगों से कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान जो जहां रहेंगे वहीं अपनी गाड़ी एवं मोबाइल चलाना बंद कर देंगे, उनका लाइट ऑफ हो जाएगा. इसे सफल बनाने की योजना बनाई गई है. युद्ध की स्थिति में हालात से कैसे निपटा जाए इसी को प्रदर्शित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल उषा पेट्रोल पंप एवं मेडिकेंट अस्पताल के पास किया जाएगा. अचानक सड़कों पर भी अंधेरा पसर जाएगा. इस दौरान चिकित्सा से लेकर हर तरह की कैसी तैयारी युद्ध के दौरान रहेगी, युद्ध के स्थिति में क्या करना होगा यह सारी चीज इस मॉक ड्रिल में दिखाया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील किया है कि मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैक आउट होने पर लोगों से पैनिक होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि हम लोग एक युद्ध के हालात में निपटने के लिए एक तरीका बताने का प्रयास करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही