Search

 
 
 

पाकिस्तान के कराची में ब्लास्ट: सहरी के समय धमाके में 16 की मौत, 14 घायल

पाकिस्तान के कराची में गुरुवार की सुबह जोरदार बड़ा धमाका हुआ. जिसमें 9 बच्चों समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. कई लोग और बच्चे घायल है. जानकारी के मुताबिक, रमजान का रोजा शुरू होने से पहले सुबह-सुबह सेहरी खाते समय एक घर में धमाका हुआ.
 

Lagatar Desk: पाकिस्तान के कराची में गुरुवार की सुबह जोरदार बड़ा धमाका हुआ. जिसमें 9 बच्चों समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. कई लोग और बच्चे घायल है. जानकारी के मुताबिक, रमजान का रोजा शुरू होने से पहले सुबह-सुबह सेहरी खाते समय एक घर में धमाका हुआ. माना जा रहा है कि यह हादसा गैस लीक की वजह से हुआ.

 

धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों की चीख-पुकार से मच गई. ब्लास्ट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि, धमाका गैस लीक की वजह से हुआ. हालांकि, जांच हर एंगल से की जाएगी.

 

पाकिस्तान में गरीबी के चलते कई परिवार LPG गैस सिलेंडर की जगह प्लास्टिक बैग के जरिए LPG गैस का घरों में इस्तेमाल करते है. माना जा रहा है कि इसी वजह से धमाका हुआ होगा. फिलहाल, 14 लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है.

 

बता दें, पिछले महीने कराची में एक और हादसा हुआ था. जिसमें एक शॉपिंग मॉल में आग लगने से 79 लोगों की मौत हो गई थी. आज फिर धमाका हुआ है. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना को लेकर गहरा दुख जताया. राष्ट्रपति जरदारी ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी हमदर्दी जताई है. अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए सबसे अच्छी मेडिकल मदद देने का निर्देश दिया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही