Search

 
 
 

महाराष्ट्र: BJP नेता को लॉरेंस गैंग की धमकी, 2 करोड़ दो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

फिरौती को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक बीजेपी नेता को धमकी दी गई है. लॉरेंस गैंग के गुर्गे शुभम लोणकर ने सिग्नल ऐप के जरिए बीजेपी नेता से दो करोड़ रुपए रंगदारी की मांग की है. बताया जा रहा है कि अकोट विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक प्रकाश भारसाकळे से 2 करोड़ रुपए वसूल कर देने की धमकी बीजेपी के शहर अध्यक्ष जयंत टावरी को दी गई.
 

 

Lagatar Desk: फिरौती को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक बीजेपी नेता को धमकी दी गई है. लॉरेंस गैंग के गुर्गे शुभम लोणकर ने सिग्नल ऐप के जरिए बीजेपी नेता से दो करोड़ रुपए रंगदारी की मांग की है. बताया जा रहा है कि अकोट विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक प्रकाश भारसाकळे से 2 करोड़ रुपए वसूल कर देने की धमकी बीजेपी के शहर अध्यक्ष जयंत टावरी को दी गई.


फिलहाल, अकोला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बीजेपी नेता जयंत टावरी को पुलिस सुरक्षा की गई है. जानकारी के मुताबिक, बीते 3-4 दिन पहले ऐप के माध्यम से धमकी दी गई. जिसमें शुभम लोणकर ने कहा कि, विधायक से 2 करोड़ रुपए वसूल कर दिए जाएं, नहीं तो शहर अध्यक्ष और विधायक दोनों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुभम लोणकर ने पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था. अभी हाल ही में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी उसने ली थी. शुभम लोणकर अकोला जिले के अकोट तालुका के नेवोरी का निवासी है. 

 


बताया जाता है कि शुभम लोणकर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का करीबी है. पुलिस ने बंदूक तस्करी के मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. उसे हथियार तस्करी का मुख्य सरगना माना जाता है. पुलिस के पास शुभम लोणकर और लॉरेंस बिश्नोई के बीच बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है. जानकारी के मुताबिक, उसका नेटवर्क दुबई और अंतरराष्ट्रीय अपराधियों तक फैला हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही