Search

 
 
 

Ranchi News: 4 नवंबर को सभी बूथों पर होगी बीएलओ-बीएलए बैठक

Ranchi News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को निर्वाचन सदन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी. बैठक में उन मतदाताओं के मामलों पर चर्चा होगी, जिन्हें दो बार नोटिस देने और घर-घर दस्तावेज संग्रह करने के बाद भी सुनवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके हैं.
 
बैठक करते के.रवि

Ranchi News: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर 4 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला आयोजित होगी.

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को निर्वाचन सदन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी. बैठक में उन मतदाताओं के मामलों पर चर्चा होगी, जिन्हें दो बार नोटिस देने और घर-घर दस्तावेज संग्रह करने के बाद भी सुनवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके हैं.

इसे भी पढ़ें:

के. रवि कुमार ने राजनीतिक दलों से बैठक में सक्रिय भागीदारी की अपील की. उन्होंने कहा कि जांच और सुनवाई निर्धारित नियमों के तहत होगी. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो.

 

उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों की उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. बैठक में निर्वाचन विभाग के अधिकारी और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही