Search

 
 
 

Blood Donation: रिम्स में रक्तदान शिविर आयोजित, 70 यूनिट रक्त संग्रह

शहर के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान यानी रिम्स के रक्त केंद्र की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर रिम्स एकेडमिक बिल्डिंग में वर्ल्ड मिशन सोसाइटी चर्च ऑफ गॉड के सहयोग से आयोजित हुआ.
 

Ranchi: शहर के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान यानी रिम्स के रक्त केंद्र की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर रिम्स एकेडमिक बिल्डिंग में वर्ल्ड मिशन सोसाइटी चर्च ऑफ गॉड के सहयोग से आयोजित हुआ.

 

शिविर में 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ भाग लिया और करीब 70 यूनिट रक्तदान किया. इससे रिम्स रक्त केंद्र को महत्वपूर्ण सहयोग मिला.

 

यह कार्यक्रम रक्त केंद्र की प्रभारी डॉ. सुषमा कुमारी के मार्गदर्शन में हुआ. उन्होंने नरेंद्र कुजूर और सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानव जीवन बचाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है.

 

साथ ही कहा कि इस तरह के शिविर से रक्त की उपलब्धता बनी रहती है और समाज में रक्तदान को लेकर जागरूकता भी बढ़ती है. रिम्स ने भविष्य में भी जनसेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही