Latehar News: दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती एवं राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर शहर के कीनामाड़ स्थित सीआरपीएफ की 11 वीं बटालियन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कमांडेंट रवि कुमार के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमती अमूल कुजूर, द्वितीय कमान अधिकारी रवींद्र चरण मिश्र व पितवास पंडित, उप कमांडेंट अमित कुमार, सहायक कमांडेंट राजीव कुमार के अलावा अन्य अधिकारी व जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
इसे भी पढ़ें:
मौके पर कमाडेंट ने कहा कि सीआरपीएफ का प्रत्येक जवान आंतरिक सुरक्षा एवं देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहता है. रक्तदान के माध्यम से हम समाज के प्रति अपनी मानवीय जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
उन्होने कहा कि 11 वीं बटालियन ने पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने के लिए कैंप परिसर में सघन पौधरोपण अभियान चलाया गया. जवानों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनके उचित रखरखाव और जीवित देखभाल का भी संकल्प लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

