Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में रक्तदान शिविर, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 36 यूनिट रक्त संग्रह

पालरीवाल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, रांची द्वारा थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर लहू बोलेगा रक्तदान संगठन की अपील पर हरहौप रोड, माहिलोंग, टाटीसिलवे स्थित परिसर में लगाया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : पालरीवाल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, रांची द्वारा थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर लहू बोलेगा रक्तदान संगठन की अपील पर हरहौप रोड, माहिलोंग, टाटीसिलवे स्थित परिसर में लगाया गया.

 

शिविर में कंपनी के मालिक, मैनेजर और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 36 यूनिट रक्तदान किया. वहीं 7 लोग हाई बीपी, दवा सेवन और अन्य कारणों से रक्तदान नहीं कर सके. एकत्रित रक्त को सदर अस्पताल ब्लड बैंक, रांची को समर्पित किया गया.

 

रक्तदान करने वालों में विशाल पालरीवाल, संजीत सहाय, नवीन सिंह, निशांत शर्मा, श्रीपाली पांडेय, अभिषेक सिंह और बसंत गुप्ता सहित कई लोग शामिल रहे. सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

 

लहू बोलेगा संगठन ने पालरीवाल इंडस्ट्रीज के मालिक बी.के. अग्रवाल, विशाल पालरीवाल और मैनेजर अमरेन्द्र कुमार सिंह के प्रति आभार जताया. संगठन ने कहा कि उनके सहयोग से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मदद के लिए यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हो सका.

 

कार्यक्रम में थैलेसीमिया पीड़ितों के परिजन भी मौजूद रहे, जिनमें संजय महतो, निशांत शर्मा, संजय टोप्पो, सुरंजन बाड़ा, समीर सिंह मुंडा और जगरनाथ महतो शामिल थे. आयोजन में लहू बोलेगा संगठन के नदीम खान की भी सक्रिय भागीदारी रही.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही