Search

 
 
 

बहरागोड़ा में लगा रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त संग्रहित

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. एक यूनिट रक्त कम से कम तीन लोगों की जान बचा सकता है.
 

Baharagora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) व सदर अस्पताल जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा ने शिविर का शुभारंभ किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू व चिकित्सकीय टीम ने लोगों का उत्साहवर्धन किया. 

 

शिविर में युवाओं में उत्साह देखने को मिला और स्वेच्छा से रक्तदान किया. इस दौरान कुल 40 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जमशेदपुर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा जाएगा. 

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है : डॉ उत्पल मुर्मू


प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. एक यूनिट रक्त कम से कम तीन लोगों की जान बचा सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि नियमित रूप से रक्तदान कर इस नेक कार्य में अपना योगदान दें. रक्तदान करने वालों में हिमांशु महतो, मिरनमय भोल, बापी कुमार, रंजीत साहू, राहुल कुमार सहित अन्य जागरूक लोग शामिल हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही