Search

 
 
 

झारखंड में रक्तदान संगठनों ने स्वास्थ्य विभाग के सामने रखीं 9 मांगें, ब्लड बैंक व्यवस्था हो दुरुस्त

Ranchi News: संगठनों की मांग है कि राज्य के सरकारी ब्लड बैंकों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए. 24 में से 21 जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन लगाने की मांग की गई है. आयोजकों का कहना है कि इन जिलों में अभी केवल होल ब्लड की सुविधा उपलब्ध है.
 
वक्तव्य देते संगठन के पदाधिकारी

Ranchi News: झारखंड के 24 जिलों से आए स्वैच्छिक रक्तदान संगठनों, रक्तदाताओं, रक्त विकार से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों ने रविवार को रांची में राज्यस्तरीय बैठक की. होटल केन में हुई बैठक में रक्तदान और ब्लड बैंक व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई. बैठक का आयोजन झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी ने किया.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक की अध्यक्षता कमेटी के राज्य संयोजक और लहू बोलेगा रक्तदान संगठन के संस्थापक नदीम खान ने की. बैठक में रक्तदान संगठनों और मरीजों की ओर से 9 सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया.

 

संगठनों की मांग है कि राज्य के सरकारी ब्लड बैंकों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए. 24 में से 21 जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन लगाने की मांग की गई है. आयोजकों का कहना है कि इन जिलों में अभी केवल होल ब्लड की सुविधा उपलब्ध है.

 

स्वैच्छिक रक्तदान संगठनों ने ब्लड बैंक से जुड़ी जांच, रक्तदान शिविर और रक्त वितरण व्यवस्था के निजीकरण का विरोध किया. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और एम.ए. साइंस कंपनी के बीच हुए एमओयू को रद्द करने की मांग की. साथ ही झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी को मजबूत करने की बात कही.

 

बैठक में रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदाताओं को सम्मानित करने की मांग भी उठी. निजी और सामुदायिक ब्लड बैंकों के प्रोसेसिंग चार्ज में 50 प्रतिशत सब्सिडी देने और ब्लड बैग को 18 प्रतिशत GST से मुक्त करने की मांग की गई.

 

रक्तदान संगठनों ने सामुदायिक संस्थाओं और अस्पतालों में सब्सिडी के साथ ब्लड बैंक खोलने की मांग भी रखी. थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया और अप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए सरकार की ओर से पहले की गई घोषणाओं को लागू करने की मांग की गई.

 

मरीजों के लिए पोषित आहार और राशन कार्ड की सुविधा देने की मांग भी प्रस्ताव में शामिल है. दिव्यांगता कोटे के तहत राशन कार्ड देने की व्यवस्था को भी लागू करने की मांग की गई.

 

संगठनों ने सरकार से 24 जिलों के रक्तदान आयोजकों, रक्तदाताओं और रक्त विकार से पीड़ित मरीजों के साथ जल्द बैठक करने की मांग की. इसके अलावा राज्य में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए झारखंड रक्तदान का ब्रांड एम्बेसडर बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया.

 

बैठक में ए.के. झा, नांदिता भट्टाचार्य, मो बब्बर, सूरज झंडाई, करण अरोड़ा, एजाज अंसारी, दिलीप कुमार महतो, अनूप कुमार महतो, पॉवेल कुमार, इंजीनियर शाहनवाज अब्बास समेत कई लोग मौजूद रहे. विभिन्न जिलों से जुड़े रक्तदान संगठनों और मरीजों के परिजनों ने भी बैठक में अपनी सहमति दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही