Search

 
 
 

Ramgarh News: गांव के विकास का खाका तैयार, ग्रामसभा में योजनाओं पर लगी मुहर

Ramgarh News: ग्रामीणों की जरूरतों के अनुरूप विभिन्न योजनाओं के चयन पर सहमति बनी. बोरोबिंग पंचायत सचिवालय में मुखिया बसंती देवी की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. इसमें झारखंड सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (जी राम जी) की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी.
 
ग्रामसभा में गांव के विकास पर चर्चा

Ramgarh News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के बोरोबिंग,  बड़कीपोना व भुचुंगडीह सहित कई पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा में ग्रामीण विकास, जल संरक्षण, स्वच्छता, आजीविका और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. 

 

ग्रामीणों की जरूरतों के अनुरूप विभिन्न योजनाओं के चयन पर सहमति बनी. बोरोबिंग पंचायत सचिवालय में मुखिया बसंती देवी की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. इसमें झारखंड सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (जी राम जी) की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी. 

इसे भी पढ़ें:

जल सुरक्षा, आजीविका, ग्रामीण आधारभूत संरचना तथा मौसम एवं आपदा से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की गयी. इसके तहत भंडार कक्ष तीन, कुआं 55, डोभा 10, मिट्टी-मोरम एक, दीदी बाड़ी 540, सोलर सेट 10, टपकन सिंचाई चार, पशु शेड 120, सोक पिट 126, पीसीसी छह, लघु उद्योग पांच, पीएम आवास 65 और 03 तालाब योजनाओं का चयन किया गया. मंच का संचालन रोजगार सेवक कुमार विवेक ने किया. मौके पर पंचायत सचिव अजय मरांडी, जगन्नाथ बेदिया, शशि भूषण महतो, चेतन महतो, दिनेश मुंडा, सुषमा देवी, डिंपल देवी, अवधेश मुंडा, मुकेश मुंडा, कालीचरण मुंडा और रामदेव मुंडा उपस्थित थे. 

 

बड़कीपोना पंचायत में मुखिया अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में विशेष ग्रामसभा हुई. इसमें पेयजल, स्वच्छता और जल संरक्षण समेत पंचायत के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी. पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने तथा ग्रामीणों की जरूरत के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया.

 

मौके पर पंचायत सचिव युगेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य शंभू कुमार, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. उधर भुचुंगडीह में मुखिया सुनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में महात्मा गांधी के स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और ग्राम स्वराज के विचारों को आगे बढ़ाने तथा ग्रामीणों की सहभागिता से पंचायतों के समग्र विकास का संकल्प लिया गया. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही