Search

 
 
 

औरंगाबाद में नाव हादसा : एक दर्जन लोग डूबे, युवती की मिली लाश, तलाश जारी

बिहार के औरंगाबाद में बड़ा नाव हादसा हुआ है. खेती करने सरेह की ओर जा रहे छह लोग डूब गए हैं. करीब एक दर्जन लोग नाव से सोन नदी पार कर रहे थे. इस दौरान नाव संतुलन खो बैठी और उसमें सवार लगभग छह लोग पानी में डूब गए.
 

Aurangabad : बिहार के औरंगाबाद में बड़ा नाव हादसा हुआ है. खेती करने सरेह की ओर जा रहे छह लोग डूब गए हैं. करीब एक दर्जन लोग नाव से सोन नदी पार कर रहे थे. इस दौरान नाव संतुलन खो बैठी और उसमें सवार लगभग छह लोग पानी में डूब गए.

 

हादसे में कुछ लड़कियों सहित कई लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं. एक युवती का शव नदी से निकाल लिया गया है. मृतक युवती की पहचान तमन्ना परवीन के रूप में की गई है, जिसकी उम्र केवल 21 वर्ष थी. कुछ लोग तैर कर बाहर निकल आए.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय नाव में करीब एक दर्जन लोग सवार थे. नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कुछ लोग तुरंत नदी में गिर गए. घटना की जानकारी मिलते ही गांववासियों ने मदद के लिए प्रयास शुरू कर दिया.

 

पड़ोस के लोग और स्थानीय मछुआरे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और डूबे हुए लोगों को बचाने का प्रयास किया. इसके अलावा प्रशासन की ओर से भी टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.

 

घटना में डूबे लोगों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे अन्य लोगों को खोजने का काम जारी है. प्रशासन ने घटना स्थल पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्था कड़ी कर दी है. वहीं, घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही