Search

 
 
 

वृंदावन की यमुना नदी में नाव पलटी, 10 श्रद्धालुओं की डूबकर मौत, पीएम मोदी व सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया

मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि नाव में पंजाब के लुधियाना से आये 30 श्रद्धालु सवार थे. घटना लगभग दोपहर दो बज कर 45 मिनट पर  केशी घाट पर घटी. यह स्थान श्रीबांके बिहार मंदिर से ढाई किमी की दूरी पर है.
 

Mathura : वृंदावन(मथुरा) की यमुना नदी में आज शुक्रवार को  पीपा पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट जाने से 10 श्रद्धालुओं की डूबकर मौत हो जाने की खबर है. उनके शव बरामद कर लिये गये हैं. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.  कई श्रद्धालुओं की बचा लिया गया है. कई लापता हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के लोग और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गयी. 

 

 

 मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि नाव में पंजाब के लुधियाना से आये 30 श्रद्धालु सवार थे. घटना लगभग दोपहर दो बज कर 45 मिनट पर  केशी घाट पर घटी. यह स्थान श्री बांके बिहार मंदिर से ढाई किमी की दूरी पर है.

 

डीएम ने बताया कि नाव पीपा पुल से टकराने के बाद पलट गयी. सभी नदी में गिर गये. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. दो नावें लोगों के एक समूह को लेकर आयी थीं और केसी घाट के पास नदी के किनारे वृन्दावन की सैर कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ. 

 

 

 

डीएम ने कहा कि अब तक 14 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है और छह लोगों की मौत हो चुकी है. जानकारी के अनुसार तेज हवा के कारण नाव पर संतुलन बिगड़ गया.और वह पीपा पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गयी.

 

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स और नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की टीमें 50 स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लापता लोगों की तलाश मे जुट गयी हैं. सर्च ऑपरेशन जारी है. गोताखोर लापता लोगों की तलाश में लगे हुए हैं.

 

 

बाद में डीआइजी शैलेश पांडे ने  विस्तृत जानकारी देते हुए  कहा कि दोपहर लगभग 3:15 बजे एक नाव  पुल से टकराकर पलट गयी. सूचना मिलने पर खोज और बचाव दल हरकत में आये. 12 लोगों को बचाया गया. 10 शव बरामद किये जा चुके हैं.

 

कहा कि नाव पर कितने लोग सवार थे, इसकी सही संख्या के बारे में कोई नहीं बता पा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि नाव पर 25-27 लोग सवार थे. लापता लोगों की तलाश एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें कर रही हैं.

 

 वृंदावन में नाव पलटने की घटना का पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही