Patna News: पटना के कुम्हरार रेलवे ट्रैक से शुक्रवार को युवक-युवती का शव बरामद हुआ है. दो शव मिनले से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिया.
मृतका की पहचान शैली रानी के रूप में हुई है, जो टीपीएस कॉलेज के पास रहती थी और 5 अक्टूबर से लापता थी. उसके परिजनों ने उसी दिन कंकड़बाग थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. वहीं मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. शैली के पिता ने कहा कि उनकी बेटी चार दिन से लापता थी, पुलिस नहीं ढूंढ पाई, बेटी का मर्डर हुआ है.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस उसकी पहचान करने और दोनों की मौत से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी है. जांच के दौरान यह भी पता लगाया जार हा है कि दोनों एक दूसरे को जानते थे या नहीं और घटना से पहले उनके बीच कोई संपर्क था या नहीं.
यह मामला राजेंद्रनगर टर्मिनल रेल थाना (जीआरपी) से जुड़ा है. पुलिस रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की परिस्थितियों की पड़ताल करने के साथ शैली की गुमशुदगी से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक और युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

