Search

 
 
 

सिक्किम सुरंग हादसे में जान गवां चुके झारखंड के चार मजदूरों के लाए जा रहे शव

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जल विद्युत परियोजना की सुरंग में हुए हादसे में झारखंड के चार श्रमिकों की मौत हो गई. हादसे में अब तक 25 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं. इसमें झारखंड के चार मजदूरों का शव भी निकाला जा चुका है. मजदूरों के शव उनके घर भेजे जा रहे हैं.
 

Ranchi: सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जल विद्युत परियोजना की सुरंग में हुए हादसे में झारखंड के चार श्रमिकों की मौत हो गई. हादसे में अब तक 25 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं. इसमें झारखंड के चार मजदूरों का शव भी निकाला जा चुका है. मजदूरों के शव उनके घर भेजे जा रहे हैं. मृतकों में हजारीबाग के बरही निवासी जागेश्वर ठाकुर, खूंटी के रनिया प्रखंड निवासी कृष्णा साहू, विकास कंडुलना और पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव निवासी मसीह बारजो शामिल हैं.


खूंटी के दो परिवारों में मातम पसरा है क्योंकि कृष्णा साहू पिछले करीब तीन वर्षों से तीस्ता परियोजना में कार्यरत था. इसी गांव के विकास कंडुलना की मौत भी इसी हादसे में हुई है.  परिजनों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने के कारण दोनों युवक काम की तलाश में सिक्किम गए थे. किसी ने नहीं सोचा था कि वे कभी वापस नहीं लौटेंगे.

इसे भी पढ़ें - 


प्रशासन देगा हरसंभव सहायता

खूंटी के लेबर सुपरिटेंडेंट वाल्टर कुजूर ने बताया कि जिले के दोनों मृतक एक ही इलाके के रहने वाले थे. उन्होंने कहा कि सरकार के प्रावधानों के तहत दोनों परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को झारखंड भेजा जा रहा है. एक मृतक का शव उनके पैतृक गांव पहुंच चुका है, जबकि दूसरे का शव भी रास्ते में है. प्रशासन लगातार परिजनों के संपर्क में है और अंतिम संस्कार की तैयारियों में सहयोग कर रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही