Search

 
 
 

बोकारो में प्रेमी युगल का फंदे से लटका मिला शव, शादी में देरी से नाराज होकर आत्महत्या की आशंका

जिले के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मुरपा गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया. दोनों का शव एक ही पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
 

Bokaro : जिले के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मुरपा गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया. दोनों का शव एक ही पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

 

 

मृत युवती की पहचान मुरपा गांव निवासी सावित्री कुमारी के रूप में हुई है, जबकि युवक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया टांड़ गांव निवासी फूलचंद मांझी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे.

जानकारी के मुताबिक, दोनों के परिजनों को भी उनके प्रेम संबंध की जानकारी थी. हालांकि परिवार वालों ने शादी के लिए एक वर्ष का समय मांगा था. बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर दोनों ने यह कदम उठा लिया.

परिजनों के अनुसार, होली से एक दिन पहले मंगलवार को दोनों अपने-अपने घर से सरहुल मेला देखने जाने की बात कहकर निकले थे. इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे. परिजनों ने दो दिनों तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने युवती के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से दोनों का शव फंदे से लटकता हुआ देखा. यह खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों शवों को नीचे उतार लिया. बाद में पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही