Search

 
 
 

गर्मी में जलापूर्ति की मॉनिटरिंग को बनेगा वॉर रूमः धनबाद डीसी

डीसी ने कहा कि गर्मी को देखते हुए जिले में पानी से जुड़ी सभी समस्याओं का समय रहते समाधान करना आवश्यक है. उन्होंने निर्देश दिया कि जिले की सभी जलमीनारों को नियमित रूप से चालू रखा जाए. जलापूर्ति व्यवस्था किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए.
 

Dhanbad : धनबाद जिला प्रशासन ने गर्मी में पेयजल संकट से निबटने के लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं. डीसी आदित्य रंजन ने गुरुवार को डीडीसी सन्नी राज के साथ सभी बीडीओ व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की. उन्होंने जिले में जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और संभावित समस्याओं के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए.


डीसी ने कहा कि गर्मी को देखते हुए जिले में पानी से जुड़ी सभी समस्याओं का समय रहते समाधान करना आवश्यक है. उन्होंने निर्देश दिया कि जिले की सभी जलमीनारों को नियमित रूप से चालू रखा जाए. जलापूर्ति व्यवस्था किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए. यदि किसी क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या होती है तो उसे 24 से 48 घंटे के भीतर हर हाल में ठीक करना सुनिश्चित करें. मरम्मत व रखरखाव के लिए जरूरी फंड उपलब्ध कराया जाएगा ताकि किसी प्रकार की तकनीकी या संसाधन की कमी के कारण काम प्रभावित न हो.


बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी जलस्रोत जलमीनार, चापाकल व कुएं शत-प्रतिशत कार्यशील बनाए जाएंगे. इसके लिए मार्च के अंत तक सभी चापाकलों, कुओं व जलमीनारों की मरम्मत एवं जांच कर उन्हें पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य है. जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी के लिए प्रत्येक क्षेत्र में टीम का गठन किया जाएगा. इस टीम में संबंधित प्रखंड के बीडीओ व पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता शामिल रहेंगे. एक अलग सत्यापन टीम भी बनाई जाएगी, जो क्षेत्रों में जाकर रैंडम निरीक्षण कर जलापूर्ति व्यवस्था की स्थिति का आकलन करेगी. बैठक में सभी बीडीओ, प्रखंड समन्वयक, पीएचईडी-1 व 2 के कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंडों के जेई, एई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही