Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः केंदुआ मोड़ पर मामूली विवाद में फल दुकानदार को कार से 100 मीटर घसीटा, आरोपी गिरफ्तार

एक कार आकर फल के ठेले के सामने रुकी. कार निकलकर एक व्यक्ति बाहर बियर की बोतल रखकर पीने लगा. जब दुकानदार ने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए दुकानदार को थप्पड़ मार दिया.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद जिले के केंदुआ मोड़ पर गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई. मामूली विवाद के बाद एक फल दुकानदार को कार से करीब 100 मीटर तक घसीट दिया गया. इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसके सिर में गहरी चोटें आई हैं. घटना केंदुआ मोड़ स्थित बिहारीलाल चौधरी के सामने की बताई जा रही है.


जानकारी के अनुसार, एक कार आकर फल के ठेले के सामने रुकी. कार निकलकर एक व्यक्ति बाहर बियर की बोतल रखकर पीने लगा. जब दुकानदार ने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए दुकानदार को थप्पड़ मार दिया.


इसके बाद उसने कार का दरवाजा खोलकर दुकानदार को जबरन अंदर खींच लिया और तेज रफ्तार से गाड़ी भगा दी. दुकानदार करीब 100 मीटर तक कार के साथ घिसटता रहा और फिर चलती कार से सड़क पर गिकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंदुआ थाना की पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि कार चालक और वाहन अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही