Search

रांची नगर निगम की जांच में कई भवनों के निर्माण में नियमों का उल्लंघन

Ranchi : नगर निगम ने अवैध भवन और अतिक्रमण पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. इसके लिए शहर में गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर भवन और अतिक्रमण पर सघन जांच की गई. इस दौरान रांची नगर निगम की DRMT (डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम) द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों मेन रोड, एचबी रोड एवं सर्कुलर रोड पर स्थित विभिन्न व्यावसायिक एवं आवासीय भवनों का विस्तृत निरीक्षण किया गया.
 

एचबी रोड, सर्कुलर रोड, मेन रोड, बिरसा चौक और हिनू चौक तक जांच

नगर निगम द्वारा भवन निर्माण स्वीकृत नक्शा, निर्धारित नियमों एवं भवन उपविधियों के अनुरूप हों. किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण, अतिक्रमण अथवा भवन नियमों के उल्लंघन पर अब सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है.

जांच अभियान में स्वीकृत भवन प्लान, गिफ्ट डीड के अंतर्गत भूमि पर अवैध कब्जा या अतिक्रमण, सेटबैक एरिया का उल्लंघन तथा अन्य निर्माण संबंधी विसंगतियों की गहन जांच की जा रही है, ताकि शहर में सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नियम आधारित शहरी विकास सुनिश्चित किया जा सके.


भवन जांच में पाई गई विंसगंतियां

जांच के दौरान इन भवनों में कई प्रकार की निर्माण संबंधी विसंगतियां और नियमों के संभावित उल्लंघन सामने आए हैं. नगर निगम की टीम द्वारा संबंधित भवन मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने भवन से संबंधित सभी दस्तावेज सक्षम प्राधिकार के समक्ष तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत करें, ताकि उनकी विधिवत जांच की जा सके.

निर्धारित समयावधि के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने अथवा जांच में नियमों के उल्लंघन पाए जाने की स्थिति में संबंधित भवनों के विरुद्ध झारखंड भवन उपविधि, 2016 तथा अन्य लागू विधिक प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp