Search

 
 
 

रांची में पर्यावरण अनुकूल कैरी बैग उत्पादन यूनिट स्थापित करने की पहल

सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में रांची नगर निगम की ओर से एक नई पहल की जा रही है. शहरवासियों को पर्यावरण अनुकूल विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अटल स्मृति वेंडर मार्केट एवं नागा बाबा वेजिटेबल मार्केट में Non Woven Carry Bag उत्पादन यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव है.
 

Ranchi : सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में रांची नगर निगम की ओर से एक नई पहल की जा रही है. शहरवासियों को पर्यावरण अनुकूल विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अटल स्मृति वेंडर मार्केट एवं नागा बाबा वेजिटेबल मार्केट में Non Woven Carry Bag उत्पादन यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव है. 

 

 

उक्त यूनिट का सुचारू एवं सुलभ संचालन किया जाएगा. इसके लिए ALF (एरिया लेवल फेडरेशन) एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की दो टीमों का गठन किया जाएगा.

 

मशीन संचालन से पूर्व महिलाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण 

प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई. इसमें  ALF एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की टीम गठित की जाएगी. इसके साथ ही यूनिट के संचालन, उत्पादन, मार्केटिंग, मांग-आपूर्ति एवं प्रशिक्षण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई.

प्रशासक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मशीन संचालन से पूर्व सभी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाए. उत्पादित बैग की गुणवत्ता, बाजार की मांग-आपूर्ति और आर्थिक विश्लेषण का नियमित आकलन किया जाए.

उन्होंने कहा कि DAY-NULM के अंतर्गत इस पहल से महिलाओं को रोजगार मिल पाएगा. इसके साथ ही महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी. शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प को बढ़ावा देगी. उन्होंने कहा कि Non Woven Carry Bag वर्तमान पर्यावरण संरक्षण की अवधारणा के अनुरूप हैं.

ये बैग पुनः प्रयोज्य, टिकाऊ और लागत प्रभावी होने के कारण सिंगल यूज प्लास्टिक का एक बेहतर विकल्प हैं. नगर निगम क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है.

मौके पर अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक निकेश कुमार, नगर अभियान प्रबंधक, ALF प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही