Search

 
 
 

Jamtara News: सदर अस्पताल के मेन गेट के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सदर अस्पताल के मुख्य गेट के समीप शनिवार लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव अस्पताल के गेट के सामने स्थित एक चाय दुकान की चौकी पर पड़ा हुआ था.
 

Jamtara: सदर अस्पताल के मुख्य गेट के पास शनिवार लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव अस्पताल के गेट के सामने स्थित एक चाय दुकान की चौकी पर पड़ा हुआ था.

इसे भी पढ़ें:

घटना की जानकारी उस समय हुई जब झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता रिजवान शेख किसी कार्य से सदर अस्पताल पहुंचे. उनकी नजर चौकी पर अचेत अवस्था में पड़े व्यक्ति पर पड़ी. उन्होंने तत्काल अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद अस्पताल कर्मियों की सहायता से व्यक्ति को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया.

 

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह अस्पताल के मुख्य गेट तक कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा.

 

घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने जामताड़ा थाना पुलिस को दे दी है. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास में जुट गई है. साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही