Search

 
 
 

Chatra News: मां भद्रकाली मंदिर परिसर में कीर्तन मंडली के पुजारी का फंदे से लटका मिला शव

Chatra News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मंदिर परिसर में मौजूद लोगों और कीर्तन मंडली से जुड़े सदस्यों से जानकारी जुटा रही है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Chatra News: इटखोरी स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कीर्तन मंडली के कमरे से पुजारी श्रीनिवास का शव फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में मौजूद लोगों और मंदिर समिति के सदस्यों के बीच अफरा-तफरी मच गई. श्रीनिवास मूल रूप से बिहार के बलिया जिले के रहने वाले बताए गए हैं.

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से शव को नीचे उतारा. इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पुजारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें:

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मंदिर परिसर में मौजूद लोगों और कीर्तन मंडली से जुड़े सदस्यों से जानकारी जुटा रही है. साथ ही पुजारी के परिजनों से भी संपर्क कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली जा रही है.

 

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही