Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रातू के तिलता ब्रिज के नीचे से व्यक्ति का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Ranchi :  राजधानी के रातू थाना क्षेत्र से  एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. तिलता ब्रिज के नीचे शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है.

 

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रही है. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. 

 

रातू थाना की पुलिस ने बताया कि शव के पास पुराने कपड़े पड़े थे. कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू की जांच कर रही है. हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही