Search

 
 
 

Dhanbad News: सुंदरपहाड़ी में खेत के कुएं से मिला युवक का शव

पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुएं में अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुएं में अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पूर्वी टुंडी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे.इसी दौरान उनकी नजर गांव के समीप स्थित एक कुएं में तैर रहे शव पर पड़ी.देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

इसे भी पढ़ें: 

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला और आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) धनबाद भेज दिया है. साथ ही मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

 

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. युवक की मौत दुर्घटना, आत्महत्या या किसी आपराधिक घटना का परिणाम है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही