Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: पुलिस वर्दी में मिला महाराष्ट्र के युवक का शव, पहचान पत्र की जांच में जुटी पुलिस

जिले के आईईएल थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद कमरे से पुलिस वर्दी पहने युवक का शव बरामद हुआ. घटना बैंक मोड़ स्थित डोली पैलेस की है, जहां कमरा नंबर 106 से तेज दुर्गंध आने के बाद मामले का खुलासा हुआ.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: जिले के आईईएल थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद कमरे से पुलिस वर्दी पहने युवक का शव बरामद हुआ. घटना बैंक मोड़ स्थित डोली पैलेस की है, जहां कमरा नंबर 106 से तेज दुर्गंध आने के बाद मामले का खुलासा हुआ. 

इसे भी पढ़ें: 

घटना की जानकारी देते हुए मकान मालिक सत्यनारायण प्रसाद ने बताया कि मृतक ने बीते 22 फरवरी 2026 को खुद को मेजर बताकर कमरा नंबर 106 किराए पर लिया था. तभी से वह उसी कमरे में रह रहा था. मकान मालिक के अनुसार, 3-4 अगस्त को बकाया किराया मांगने के सिलसिले में उनकी आखिरी बार फोन पर बात हुई थी. इसके बाद से मृतक से कोई संपर्क नहीं हो सका. 

 

रविवार सुबह जब अपार्टमेंट का चौकीदार साफ-सफाई कर रहा था, तो उसे कमरा नंबर 106 से काफी तेज दुर्गंध महसूस हुई. इसकी जानकारी मिलते ही मकान मालिक ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी.

 

सूचना पाकर आईईएल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने तोड़कर प्रवेश किया. अंदर का दृश्य देखकर हर कोई हैरान रह गया. कमरे में पुलिस वर्दी पहने एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था. शव कई दिन पुराना लग रहा है और पूरी तरह काला पड़ चुका था, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि मौत कुछ दिन पहले ही हो चुकी थी.

 

पुलिस ने कमरे की तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं. कमरे में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान सुभाष अशोक धूमल के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के सतारा जिले का रहने वाला था. इसके अलावा, कमरे से ‘क्राइम प्रिवेंशन इन्वेस्टिगेशन काउंसिल’ के नाम का एक आईडी कार्ड भी मिला है, जिसमें मृतक का नाम दर्ज है.

 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मृतक वास्तव में किसी एजेंसी या सेना से जुड़ा था या फर्जी पहचान बताकर रह रहा था. साथ ही बरामद ‘क्राइम प्रिवेंशन इन्वेस्टिगेशन काउंसिल’ के आईडी कार्ड की सत्यता की भी जांच की जा रही है. मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही