Latehar News: जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के हामी पंचायत के पंडरी टोली गांव निवासी अभिषेक एक्का (22) का शव गांव के मंदिर के पास नाले से बरामद किया गया. बताया जाता है कि वह गांव के दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में गया था और उसके बाद से घर नहीं लौटा. पुलिस ने शव को बरामद कर लातेहार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. उसकी बहन नेहा ने बताया कि अभिषेक एक्का 20 अक्टूबर की रात्रि करीब आठ बजे हामी गांव में आयोजित दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में भाग लेने गया था. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था. शव मिलने की सूचना पर महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और अग्रतर कार्रवाई शुरू की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

