Search

 
 
 

भागलपुर में टुकड़ों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के भागलपुर से एक बेहद भयावह घटना सामने आई है. घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर दियारा में शुक्रनार को एक युवक का शव मिला है. युवक का शव कई टुकड़ों में मिला है.
 

Bhagalpur : बिहार के भागलपुर से एक बेहद भयावह घटना सामने आई है. घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर दियारा में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला है. युवक का शव कई टुकड़ों में मिला है. 

 

जानकारी के अनुसार मक्का के खेतों में जब ग्रामीण काम करने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने किसी आदमी के शरीर के अलग-अलग हिस्से खेत में पड़े देखे. इसके बाद अफरा-तफरा मच गई. देखते ही देखते गांव के सारे लोग इकट्ठा हो गए.

 

इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. शव का कुछ हिस्सा खेत में तो कुछ पानी के गडढे में मिला है. युवक का सिर नहीं मिल पाया है जिस कारण मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है.

 

पुलिस का अनुमान है कि मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष के आसपास हो सकती है. शव देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने युवक की हत्या बेहद बेरहमी से धारदार हथियार से की है.

 

पहचान छिपाने के लिए शव को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस आसपास के गांवों और थानों में गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके. 

 

जांच के लिए मौके पर फोरेंसिक(FSL) और‎ डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. इस संबंध में घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है.

 

पुलिस ने शव के मिले हिस्सों को जमाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान और हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही