Search

 
 
 

Bokaro News: दो दिनों से लापता बुजुर्ग का दामोदर नदी से मिला शव

Bokaro News: सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दामोदर नदी में पत्थरों के बीच एक शव फंसा हुआ देखा. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकलवाया.
 
सांकेतिक तस्वीर

Bokaro News: तेलमोचो पुल के समीप सोमवार को दामोदर नदी में मिले अज्ञात वृद्ध के शव की पहचान चंद घंटों में हो गई. मृतक की पहचान चास थाना क्षेत्र के तारानगर निवासी 77 वर्षीय विश्वनाथ सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता थे.

 

सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दामोदर नदी में पत्थरों के बीच एक शव फंसा हुआ देखा. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकलवाया.

इसे भी पढ़ें:

शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में परिजनों ने उसकी शिनाख्त विश्वनाथ सिंह के रूप में की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

फिलहाल पुलिस वृद्ध की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही