Search

 
 
 

सीबीआई ने निशा भगत आत्महत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज की

Ranchi News : 6 नवंबर को पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित किराये के मकान में निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इससे पहले वह फेसबुक लाइव पर आई थीं और रोते हुए अपनी परेशानी साझा की थी. लाइव वीडियो में उन्होंने जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों, कथित प्रताड़ना और पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News : दिल्ली सीबीआई ने निशा भगत आत्महत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इसमें अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इसके अलावा इस मामले में अन्य अज्ञात लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

निशा भगत आत्महत्या मामलें दिल्ली सीबीआई की विशेष अपराध शाखा-1 में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. निशा भगत ने छह नवंबर को कथित तौर पर आत्महत्या की थी. इस घटना के सिलसिले में उसके पिता हंदू भगत की शिकायत पर पिठौरिया थाने में प्राथमिकी (114/2026) दर्ज की गयी है. सीबीआई दिल्ली की विशेष अपराध शाखा ने मामले की जांच के लिए पिठौरिया थाने में दर्ज प्राथमिकी को ही रिजस्टर किया है.

 

फेसबुक पर लाइव आकर की थी आत्महत्या

गौरतलब है कि 6 नवंबर को पिठौरिया थाना क्षेत्र स्थित डहू टोली में अपने आवास पर निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इससे पहले वह फेसबुक लाइव पर आई थीं. लाइव में रोते हुए निशा ने अपनी परेशानी साझा की थीं. लाइव वीडियो में उन्होंने जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों पर कथित तौर पर प्रताड़ना और पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे.

 

आत्महत्या से पहले उन्होंने पिठौरिया थाना प्रभारी को भी फोन लगाया था और परिस्थितियों की जानकारी दी थी. हालांकि थाना प्रभारी ने उन्हें थाना बुलाने की बात कहकर फोन काट दिया था. लाइव वीडियो में निशा भगत ने अजय तिर्की का भी नाम लिया था. और कई आरोप लगाये थे. 
 

अजय तिर्की व ज्योत्सना केरकेट्टा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

निशा भगत की मौत के मामले में उनके पिता हंदू भगत ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने पिठौरिया थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, आदिवासी नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने दोनों पर निशा भगत की बदनामी कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है . भाजपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने इस  मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. 
 

NCST और NCW ने भी लिया है संज्ञान

निशा भगत की मौत मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने संज्ञान लिया है. आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए  पुलिस के अधिकारियों से कृत कार्रवाई की जानकारी मांगी है.  वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी निशा भगत की आत्महत्या मामले में स्वंतः संज्ञान लिया है. महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला जाकर निशा के परिजनों से भी घटना की जानकारी ली है. 

 

आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष, विस्तृत एवं समयबद्ध जांच के साथ निशा के फेसबुक लाइव, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण को सुनिश्चित करने को कहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही