Search

 
 
 

दामोदर नदी में छलांग लगाने वाली महिला का नहीं मिला शव  दूसरे दिन सर्च आपरेशन जारी

बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब कल शुक्रवार को एक महिला ने हिंदुस्तान पुल से दामोदर नदी में छलांग लगा दी.
 

Bokaro : बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब कल शुक्रवार को एक महिला ने हिंदुस्तान पुल से दामोदर नदी में छलांग लगा दी.

 

जानकारी के अनुसार,पिछरी गांव निवासी 32 वर्षीय सुमन कुमारी पुल पर पहुंचीं और कथित तौर पर अपनी चप्पल उतारने के बाद तेज बहाव वाली नदी में कूद गईं. घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

 

 

सूचना मिलते ही पेटरवार थाना पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा दामोदर नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.

 

जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार ने बताया कि आज दूसरे दिन भी महिला की तलाश लगातार जारी है, लेकिन समाचार लिख् जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था. महिला की पहचान मनोरंजन साव की पत्नी के रूप में हुई है.

 

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

इधर लगभग 1:30 बजे तेनुघाट डैम के दो रेडियल गेट बंद कर दिए गए, जिससे नदी का जलप्रवाह कम हो गया. इसके बाद आज दूसरे दिन अहले सुबह से सर्च आपरेशन शुरू हुआ है.

 

डैम के गेट बंद किए जाने का इस घटना से कोई संबंध है या नहीं, इस पर अधिकारियों ने फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है. महिला के छलांग लगाने के कारणों का भी अभी खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही