Search

 
 
 

भोजपुर में नहर से मिला झारखंड की युवती का शव, आधार कार्ड से हुई पहचान

भोजपुर (बिहार) जिले में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.  चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप पंचायत स्थित पड़रिया गांव के आहर (नहर) से सोमवार को युवती का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.
 

Lagatar Desk :  भोजपुर (बिहार) जिले में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.  चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप पंचायत स्थित पड़रिया गांव के आहर (नहर) से सोमवार को युवती का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

 

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच के दौरान शव के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतका की पहचान झारखंड की रहने वाली युवती के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, शव को किसी वस्तु से ढककर छिपाने की कोशिश की गई थी, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है.

 

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवती की मौत कैसे हुई और उसका शव यहां तक कैसे पहुंचा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही